पाकुड़ ने गोड्डा को दो विकेट से हराया

Updated at : 18 Apr 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ ने गोड्डा को दो विकेट से हराया

पाकुड़ : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दूसरे दिन जिला स्तरीय अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में तीसरा मैच गोड्डा बनाम पाकुड़ के बीच मैच खेला गया. गोड्डा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 36 ओवर दो […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दूसरे दिन जिला स्तरीय अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में तीसरा मैच गोड्डा बनाम पाकुड़ के बीच मैच खेला गया. गोड्डा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 36 ओवर दो बॉल में 10 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए.

वहीं जवाबी मुकाबला करते हुए पाकुड़ की टीम ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 35 ओवर 2 बॉल में आठ विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर गोड्डा को हरा विजयी हुए. वहीं पाकुड़ के राहुल राय द्वारा सर्वाधिक रन 60 बॉल 77 रन बनाए जाने पर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब जितने में सफल रहे. पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र पाठक ने राहुल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola