पदस्थापन के बाद से अस्पताल नहीं आतीं एएनएम

Updated at : 17 Apr 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
पदस्थापन के बाद से अस्पताल नहीं आतीं एएनएम

पाकुड़ : सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र तारानगर में एएनएम का पदस्थापन के बावजूद अब तक योगदान नहीं दिया गया है. इस कारण ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण मनोरंजन सरकार, दिनेश सरकार, डालिम शेख, जहूर शेख, चिरंजीत सरकार आदि ने कहा कि पूर्व […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र तारानगर में एएनएम का पदस्थापन के बावजूद अब तक योगदान नहीं दिया गया है. इस कारण ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण मनोरंजन सरकार, दिनेश सरकार, डालिम शेख, जहूर शेख, चिरंजीत सरकार आदि ने कहा कि पूर्व सिविल सर्जन के द्वारा बीते मार्च माह में एएनएम के रूप में नीलम बड़ाईक का पदस्थापन किया था.

लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण अब तक एएनएम ने योगदान नहीं किया है. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अविलंब एएनएम का पदस्थापन करने की मांग की है.

क्या कहते हैं सीएस
सिविल सर्जन डॉ एनके मेहरा ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र इलामी के एएनएम शकीला खातून को उपकेंद्र तारानगर भेजा गया था. लेकिन इलामी के लोगों द्वारा शकीला को जाने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा फिर भी ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोप की जांच की जायेगी कि आखिर तारानगर स्वास्थ्य उपकेंद्र में किस एएनएम का पदस्थापन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola