प्रोफेसर स्टीफेन मरांडी ने डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Updated at : 15 Apr 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेसर स्टीफेन मरांडी ने डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर/पाकुड़ : संविधान निर्माता डॉ अंबेदकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अंबेदकर जयंती के शुभ अवसर पर, प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर चौक पर विधायक निधि से करीब पौने चार लाख रूपए की लागत से लगाए गए हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन किया. […]

विज्ञापन

महेशपुर/पाकुड़ : संविधान निर्माता डॉ अंबेदकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अंबेदकर जयंती के शुभ अवसर पर, प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर चौक पर विधायक निधि से करीब पौने चार लाख रूपए की लागत से लगाए गए हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रो स्टीफन मरांडी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, इस चौक पर यह लाईट लगाने की मांग यहाँ के लोगों द्वारा कई बार किया गया था.

आम अवाम की जरूरी मांग को प्राथमिकता देते हुए आज के शुभ मौके पर मैंने इसे जनता को समर्पित किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने बाबा भीम राव आंबेडकर के सपनों को धरातल और यथार्थ में साकार करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए. दलितों और मैला ढोने वाले आज भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ने से वंचित हैं. सरकारी फरमान जारी कर गांव -गांव और पंचायतों में आंबेडकर जयंती मनाने से, आंबेडकर जी की परिकल्पना साकार नहीं होगी.

इस अवसर पर विधायक के साथ अब्दुल वदुद, पप्पू अंसारी, जोसेफिना हेम्ब्रम, मो गाजी, माइकेल मुर्मू, अब्दुल समाद, विनिता मरांडी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित थे. पाकुड प्रतिनिधि के अनुसार संस्था विकास भारती द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर विकास भारती के विकास कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola