रामनवमी आज, तैयारी में जुटे लोग

पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसे लेकर जिले के विभिन्न समिति द्वारा हनुमान मंदिर, प्रतिमा की रंग-रगाई, मंदिर की साफ-सफाई आदि की तैयारी पूरी कर ली गयी है. नगर परिसर क्षेत्र के राजापाड़ा, कुड़ापाड़ा, कालिकापुर, छोटीअलीगंज, तांतीपाड़ा, तालुवाडांगा, सिधीपाड़ा, कुर्थीपाड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्रों […]
पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसे लेकर जिले के विभिन्न समिति द्वारा हनुमान मंदिर, प्रतिमा की रंग-रगाई, मंदिर की साफ-सफाई आदि की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
नगर परिसर क्षेत्र के राजापाड़ा, कुड़ापाड़ा, कालिकापुर, छोटीअलीगंज, तांतीपाड़ा, तालुवाडांगा, सिधीपाड़ा, कुर्थीपाड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंंदिरों में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा. रामनवमी के अवसर में विभिन्न समिति द्वारा आखाड़ा जुलूस भी निकाला जाएगा. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार रामनवमी को लेकर अमड़ापाड़ा स्थित महावीर मंदिर, हाट परिसर स्थित महावीर मंदिर में पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके लिए मंदिर कमेटी द्वारा भीड़ को देखते हुए पंडाल बनाये गये हैं. वहीं शुक्रवार को पूजा के बाद आखाड़ा जुलूस भी निकालने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




