मनरेगा के तहत काम चालू नहीं होने पर जतायी नाराजगी

Updated at : 14 Apr 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा के तहत काम चालू नहीं होने पर जतायी नाराजगी

कई विभागों के सचिवों ने की विकास योजनाओं की समीक्षा पाकुड़ : जिले में चल रहे विकास योजनाओं की रांची से पहुंची सचिव स्तर की टीम ने समीक्षा की इै. इसमें मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णमाल, प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग के विद्यासागर, प्रधान सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग के अमरेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार चौबे, […]

विज्ञापन

कई विभागों के सचिवों ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

पाकुड़ : जिले में चल रहे विकास योजनाओं की रांची से पहुंची सचिव स्तर की टीम ने समीक्षा की इै. इसमें मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णमाल, प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग के विद्यासागर, प्रधान सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग के अमरेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार चौबे, सचिव महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य अापूर्ति विभाग, एस त्रिपाठी, मनरेगा आयुक्त पाकुड़ पहुंचे. सभी का स्वागत हेलीपैड पर उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, अनुमंडल पदाधिकारी शशि रंजन ने बुके देकर किया. वही पदाधिकारियों ने हेलिपैड से ही अलग-अलग प्रखंडों के लिए रवाना हो गये.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर, सोनाजोड़ी स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में प्रमंडल स्तरीय बैठक की, वहीं मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णमाल वन बंधू योजना की समीक्षा के लिए लिट्टीपाडा प्रखंड, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने महेशपुर प्रखंड के लिए एवं मनरेगा अयुक्त एस त्रिपाठी पाकुड़िया प्रखंड के लिए रवाना हुए. इसके अलावा महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य अापूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड का निरीक्षण कर रवाना हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola