विद्यालय चलें, चलायें अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 12 Apr 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय चलें, चलायें अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

स्कूल में नामांकन के लिए जागरूक किया प्रभात फेरी निकाल पोषक क्षेत्र के बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान पाकुड़/अमड़ापाड़ा/महेशपुर/हिरणपुर : जिला शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित विद्यालय चलें, चलायें कार्यक्रम के तहत सोमवार के सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरूक किया. बीइइओ रामनरेश राम ने […]

विज्ञापन
स्कूल में नामांकन के लिए जागरूक किया
प्रभात फेरी निकाल पोषक क्षेत्र के बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान
पाकुड़/अमड़ापाड़ा/महेशपुर/हिरणपुर : जिला शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित विद्यालय चलें, चलायें कार्यक्रम के तहत सोमवार के सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरूक किया.
बीइइओ रामनरेश राम ने कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी के माध्यम से गांव के बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक कराना, विद्यालय में नामांकन कराना व विद्यालय में बच्चों के शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्ति कराने का उदेश्य है.
अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित अनुसूचित जाति विद्यालय सहित सभी विद्यालयों के छात्रों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली. इसके माध्यम से छात्रों ने लोगों को जागरूक किया. बीपीओ श्याम ठाकुर ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में आज विद्यालय पोषक क्षेत्र में बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गयी.
महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार कार्यक्रम के तहत सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़वाड़ी के छात्रों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में रैली निकाल कर बच्चों के नामांकन को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया. प्रभात फेरी में शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, श्यामल कुमार दास, प्रसन्न कुमार दास, आनसुर रहमान, अब्दुल हसी, सरोज कुमार पांडे, थॉमस टुडू, निताय राय, शंकर ठाकुर, तापस कुमार झा, मीना चक्रवर्ती, मौसमी झा, आराधना झा, केशवचंद्र दास भी शामिल थे.
हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्कूल चलें, चलायें अभियान के तहत सोमवार को कई विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया. इसमें बच्चों ने पहले पढ़ाई, फिर विदाई, आधी रोटी खायेंगे फिर भी स्कूल जायेंगे, पत्ता-पत्ता अक्षर होगा, पाकुड़ जिला साक्षर होगा, बेटा पढ़ाना फर्ज है, तो बेटी में क्या हर्ज है आदि स्लोगन के साथ बाजार का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया. वहीं इस कार्यक्रम में सीनी एंड वाटर एड संस्था ने भी लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभायी. इस मौके पर बालक व कन्या मध्य विद्यालय हिरणपुर के शिक्षक द्वेतवादीन पांडे, मुकुंद महतो, चित्तरंजन मिश्रा, संस्था के जिला समन्वयक विकास रविदास, दीपिका कुमारी, रवि कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola