11 जुलाई को हड़ताल का निर्णय

Updated at : 31 Mar 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
11 जुलाई को हड़ताल का निर्णय

पाकुड़ : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा की एक बैठक गुमानी स्टेशन परिसर के गैंग हट में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ने की. बैठक में मुख्य रूप से सप्तम वेतन आयोग की सिफारिशों की विसंगतियों को रेल कर्मियों के बीच रखा गया. साथ ही अपने अर्जित अधिकारों […]

विज्ञापन

पाकुड़ : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा की एक बैठक गुमानी स्टेशन परिसर के गैंग हट में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ने की. बैठक में मुख्य रूप से सप्तम वेतन आयोग की सिफारिशों की विसंगतियों को रेल कर्मियों के बीच रखा गया. साथ ही अपने अर्जित अधिकारों की रक्षा एवं सप्तम वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में आगामी आंदोलन के लिए तत्पर रहने को कहा.

श्री चौबे ने कहा कि एनजेसीए के बैनर तले एआइआरएफ द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम 11 अप्रैल से होनी वाली हड़ताल को अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए 11 जुलाई 2016 में हड़ताल किये जाने की घोषणा की गयी है. हड़ताल को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्टेशनों में कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु समीक्षा भी की जा रही है. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय ओझा, शाखा सचिव सुकुमार पांडे, सोमेन घोष, कृष्णा पांडे, अमर मल्होत्रा, दया शंकर प्रसाद, चंद्रकांत झा, कुंदन कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola