होली. रंग, गुलाल व पिचकारी खरीदारी को बाजार में उमड़े लोग

Updated at : 22 Mar 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
होली. रंग, गुलाल व पिचकारी खरीदारी को बाजार में उमड़े लोग

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बढ़ी चहल-पहल होली को लेकर सोमवार को बाजार में लोगों की अच्छीखासी भीड़ देखी गयी. रंगोत्सव की सामग्री खरीदने के लिए लोग दिनभर मशगूल रहे. मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी में युवा जुटे रहे. पाकुड़ : जिले में रंगों का त्योहार होली की तैयारी जोरों पर है. जिला मुख्यालय, प्रखंड […]

विज्ञापन

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बढ़ी चहल-पहल

होली को लेकर सोमवार को बाजार में लोगों की अच्छीखासी भीड़ देखी गयी. रंगोत्सव की सामग्री खरीदने के लिए लोग दिनभर मशगूल रहे. मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी में युवा जुटे रहे.
पाकुड़ : जिले में रंगों का त्योहार होली की तैयारी जोरों पर है. जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलग अंदाज में होली मनाये जाने की तैयारी में जुटे हैं. पर्व को लेकर जिला मुख्यालय के गांधी चौक, ताजिया चौक, रेलवे फाटक, हाटपाड़ा आदि दर्जनों स्थानों में रंग, अबीर, पिचकारी एवं मुखौटा की दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की जा रही है. होली पर्व को लेकर ग्राहकों की भीड़ कपड़ा व जूते की दुकानों में भी उमड़ रही है.
चारों ओर उत्साह का माहौल है. युवकों की टोली मटकाफोड़ कार्यक्रम के आयोजन में भी जुटी है. जिला मुख्यालय के अलावा जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में आम सहित खास लोग होली की तैयारी में जुटे हुए हैं.
रंग, अबीर-गुलाल व पिचकारी की हो रही जमकर बिक्री
10 से 200 रुपये में बिक रही पिचकारी
जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र फगुआ के रंग में डूब गये हैं. चारों ओर जहां फगुआ के गीत ने पूरा माहौल होलीमय कर दिया है तो दूसरी ओर रंग पिचकारी, गुलाल के अलावा पुआ पकवान के लिए खाद्य सामग्रियों की खरीदारी लोगों द्वारा जमकर की जा रही है.
चौक चौराहे पर लोग एक दूसरे से मिलते ही होली के रंग में रंगे दिख रहे है. दुकानों में अबीर 10-100 रुपये, रंग 10-150 रुपये, विभिन्न प्रकार के मुखौटे 10-150 रुपये, पिचकारी 10-200 रुपये तथा रंग-बिरंगी टोपी 10-80 रुपये दर वाली बिक रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola