बहू से दुष्कर्म का मामला दर्ज
Updated at : 15 Mar 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के धोपडीहा गांव में पतोहु ने लिट्टीपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड संख्या 12/16 भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जिसमें कहा है कि आठ मार्च को करीब 12 बजे घर में अकेले पाकर उनके 56 वर्षीय ससुर ने जबरन उसके साथ […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के धोपडीहा गांव में पतोहु ने लिट्टीपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड संख्या 12/16 भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
जिसमें कहा है कि आठ मार्च को करीब 12 बजे घर में अकेले पाकर उनके 56 वर्षीय ससुर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. पहले गांव के प्रधान व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई. पंचायत ने आरोपित ससुर पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं दिये जाने पर पतोहु द्वारा थाना में आवेदन दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




