ट्रैक्टर पर लदा पुआल जला

पाकुड़ नगर : पाकुड़-कोटालपोखर मुख्य सड़क के मालीपाड़ा के समीप ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 ई 4775 देवपुर से पुआल लोड कर पाकुड़ आ रही थी. इसी क्रम में मालीपाड़ा के समीप 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर में आग लग गयी. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व नगर थाना को […]
पाकुड़ नगर : पाकुड़-कोटालपोखर मुख्य सड़क के मालीपाड़ा के समीप ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 ई 4775 देवपुर से पुआल लोड कर पाकुड़ आ रही थी. इसी क्रम में मालीपाड़ा के समीप 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर में आग लग गयी. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व नगर थाना को दिया. जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच कर आग को बुझाया गया. जानकारी के अनुसार देवपुर से पुआल लोड कर ट्रैक्टर पाकुड़ स्थित एक गौशाला में ले जा रहा था.
ट्रैक्टर ओवरलोड रहने के कारण मालीपाड़ा के समीप 11 हजार तार से सट जाने के कारण पुआल में आग लग गयी. जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. वहीं नगर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




