घर में कमाने वाला अकेला था अनूप
Updated at : 18 Dec 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बहिरग्राम के समीप ट्रक के चपेट में आने से मयूरकोला गांव निवासी अनूप हेंब्रम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अनूप हेंब्रम की पत्नी के अलावे दो बच्चे हैं. घर में कमाने वाला एक मात्र अनूप ही था. […]
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल
पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बहिरग्राम के समीप ट्रक के चपेट में आने से मयूरकोला गांव निवासी अनूप हेंब्रम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अनूप हेंब्रम की पत्नी के अलावे दो बच्चे हैं.
घर में कमाने वाला एक मात्र अनूप ही था. अनूप के बड़े भाई नोएल हेंब्रम ने बताया प्रत्येक दिन की तरह आज भी काम करने के लिए हसामल पत्थर कंपनी में काम करने के लिए जा रहा था. उन्होंने कहा कि अनूप कंपनी में एक ट्रक के खलासी के रूप में काम करता था. ड्यूटी जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. नोएल ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.
वहीं नोएल हेंब्रम के लिखित शिकायत पर थाना में ट्रक चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं घटना की सूचना पाते ही मालपहाड़ी मुखिया मंगल हांसदा घटना स्थल पर पहुंचे तथा प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की. जिस पर प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




