बांग्लादेशी होने का शक, दो हिरासत में
Updated at : 13 Dec 2015 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : भारत-बांग्लादेश सीमा लांघ कर भारत में प्रवेश करने वाले संदिग्धों की संख्या इन दिनों बढ़ गयी है. शुक्रवार को पाकुड़ पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. उससे गहन पूछताछ की जा रही है. कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था. शुक्रवार को […]
विज्ञापन
पाकुड़ : भारत-बांग्लादेश सीमा लांघ कर भारत में प्रवेश करने वाले संदिग्धों की संख्या इन दिनों बढ़ गयी है. शुक्रवार को पाकुड़ पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. उससे गहन पूछताछ की जा रही है.
कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था. शुक्रवार को पाकुड़ में पकड़ा गया नजरूल शेख व सोबुल शेख बांग्लादेश के नवगांव जिला के सुतलीपाड़ा गांव का रहने वाला है. लेकिन सोबुल ने पूछताछ में बताया है कि वह नजरूल का छोटा भाई है और वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रतनपुर में रहता है. पुलिस अब छानबीन में जुटी है कि दो भाई दो देश में कैसे रह रहे हैं. बता दें कि शुक्रवार की देर रात पाकुड़ से पश्चिम बंगाल के धुलियान जाने के क्रम में नगर थाना पुलिस की नजर इन दोनों पर पड़ी.
शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में नजरूल शेख ने बताया है कि पिछले छह दिसंबर को वह भारत में प्रवेश किया था. अपने भाई सोबुल के साथ पश्चिम बंगाल के फरक्का अंतर्गत राजग्राम के अंभुआ गांव में अपने साला आमीबुर रहमान के घर गया था. वहीं से लौट रहा था.
नजरूल का पासपोर्ट मिला : जबकि नजरूल शेख के पास पासपोर्ट संख्या 8367133 है. पाकुड़ पुलिस ने पूछताछ के बाद नजरूल शेख को उसके भाई सोबुल शेख को सौंप दिया है. लेकिन पुलिस ने छानबीन जारी रखा है.
संदिग्धों पर पुलिस की नजर : इलाके में हो रही घटनाओं व खूफिया विभाग की सूचनाओं के मद्देनजर पुलिस इन दिनों संदिग्धों पर नजर रख रही है. पश्चिम बंगाल सहित झारखंड के पाकुड़ में पकड़े गये बांग्लादेशी लोगों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




