सुखाड़ क्षेत्र घोषित हो झारखंड

पाकुड़ : झारखंड के सभी जिलों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोरचा ने सोमवार को पाकुड़ समाहरणालय के निकट धरना दिया. धरना का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक सुशीला हांसदा ने किया. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक श्रीमती हांसदा ने कहा कि अल्पवृष्टि से […]
पाकुड़ : झारखंड के सभी जिलों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोरचा ने सोमवार को पाकुड़ समाहरणालय के निकट धरना दिया. धरना का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक सुशीला हांसदा ने किया.
झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक श्रीमती हांसदा ने कहा कि अल्पवृष्टि से पूरे राज्य में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे किसानों व मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण किसान व मजदूर पलायन होने के लिए मजबूर है.
विधायक अकील अख्तर ने कहा कि हमारी सरकार है बावजूद हम जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के स्तर से सरकार से राज्य को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की गयी है.
मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, दिनेश विलियम मरांडी, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, समद अली, पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज भगत, मंटू भगत, प्रदीप राय, शिवधन मुमरू, प्रो अशोक यादव, अब्दुल रसीद, अशोकभगत आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




