आधा दर्जन गांवों में डायरिया

– मरीजों का हाल चाल जानने सीएचसी पहुंचे एसडीओ लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों के दर्जनों लोग डायरिया से आक्रांत हैं. वहीं शनिवार को दो लोगों की मौत डायरिया से हो जाने से लोगों में दहशत है. प्रखंड के छोटा घघरी, कदवा, रामपुर, लिट्टीपाड़ा, सकला एवं गुडसो गांव में डायरिया फैली हुई […]
– मरीजों का हाल चाल जानने सीएचसी पहुंचे एसडीओ
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों के दर्जनों लोग डायरिया से आक्रांत हैं. वहीं शनिवार को दो लोगों की मौत डायरिया से हो जाने से लोगों में दहशत है. प्रखंड के छोटा घघरी, कदवा, रामपुर, लिट्टीपाड़ा, सकला एवं गुडसो गांव में डायरिया फैली हुई है. वहीं एक दर्जन डायरिया पीड़ित का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
साथ ही छोटा घघरी गांव में मल्टी परपस वर्कर व एएनएम डायरिया पीड़ितों की देखभाल में लगे हुए हैं. रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मरीजों का हाल जाना. उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रभावित गांवों में हर संभव स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




