गांवों में करें ब्लीचिंग का छिड़काव

Published at :21 Oct 2013 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों में करें ब्लीचिंग का छिड़काव

एसडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डायरिया फैलने व उसपर रोकथाम को लेकर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. इसमें मल्टीपर्पज वर्कर, एएनएम व चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. बैठक में डायरिया की रोकथाम को […]

विज्ञापन

एसडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डायरिया फैलने उसपर रोकथाम को लेकर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. इसमें मल्टीपर्पज वर्कर, एएनएम चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. बैठक में डायरिया की रोकथाम को लेकर प्रखंड के सभी गांवों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराये जाने का उन्होंने निर्देश दिया.

एमपीडब्लू एएनएम को स्वास्थ्य उप केंद्रों को नियमित खोलने, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, साफसफाई के प्रति जागरूक करने, सहिया का सहयोग लेने का आदेश दिया गया. इसके साथ ही संक्रमण रोग से बचाव के बारे में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाने जाने पर उन्होंने बल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola