बोलेरो चालक के साथ अपराधियों ने की मारपीट

Published at :03 Oct 2013 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो चालक के साथ अपराधियों ने की मारपीट

लिट्टीपाड़ा : अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात को थाना से महज एक किलो मीटर की दूर धूंधापुल के निकट एक बोलेरो को रोक कर चालक की पिटाई की और मोबाइल सहित नकदी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात को थाना से महज एक किलो मीटर की दूर धूंधापुल के निकट एक बोलेरो को रोक कर चालक की पिटाई की और मोबाइल सहित नकदी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये.

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया दो लोगोंको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी टेसलाल राम ने बताया कि चालक ने लिखित शिकायत नहीं की है. इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola