आदिवासी युवती को दिल्ली में बेचा, आरोपित गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी युवती को दिल्ली में बेचा, आरोपित गिरफ्तार

बोरियो : थाना क्षेत्र के बांझी बामसिया में अपनी बहन के साथ रह रही अनाथ 18 वर्षीय आदिवासी युवती को दिल्ली ले जाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने छापेमारी कर बांझी निवासी अमीन मरांडी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमीन ने पूछताछ में बताया कि वह युवती को दिल्ली ले जाकर दो हजार रुपये […]

विज्ञापन

बोरियो : थाना क्षेत्र के बांझी बामसिया में अपनी बहन के साथ रह रही अनाथ 18 वर्षीय आदिवासी युवती को दिल्ली ले जाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने छापेमारी कर बांझी निवासी अमीन मरांडी को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अमीन ने पूछताछ में बताया कि वह युवती को दिल्ली ले जाकर दो हजार रुपये लेकर काम कराने के लिए दूसरे को सौंप दिया था. इसके बाद वह साहिबगंज लौट आया था. इधर, दिल्ली से वापस लौटी पीड़िता ने बताया कि रानी टुडू ने 15 दिन पूर्व उसे अपने साथ साहिबगंज लेकर आ गयी व अमीन मरांडी को सौंप दिया.

अमीन मुझे दिल्ली ले जाकर एक व्यक्ति को सौंप कर फरार हो गया था. इसके बाद से वह उसी व्यक्ति के घर में काम करने लगी. मामले में बोरियो थाना प्रभारी बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस युवती का बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करेगी.

वहीं एसपी ए विजयालक्ष्मी ने कहा कि मानव तस्करी की धारा लगाते हुए कड़ी कार्रवाई होगी.

क्रिकेट टूनामेंट 10 मई से, साहिबगंज त्न साहिबगंज वल्चर क्लब द्वारा पुलिस लाइन मैदान साहिबगंज में 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 10 मई से होगी. इसमें 16 टीमों को रखने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीम चार मई तक अपना निबंधन करा सकते हैं.

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ, साहिबगंज से अनुमति प्राप्त कर ली गयी है. निबंधन रजिस्ट्रेशन के लिए स्पोट सेंटर नगर थाना के सामने और अभिषेक कुमार, राज कुमार सिंह, मो अशफाक आलम से संपर्क कर सकते हैं. यह जानकारी सचिव अमित तिवारी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola