ओके... ऑपरेशन क्लीन प्रोग्राम के तहत योजनाओं की जांच शुरू

प्रतिनिधि, पाकुडि़याबीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में ऑपरेशन क्लीन प्रोग्राम के तहत जांच दल कमेटी का गठन कर पंचायतों में जांच करायी जा रही है. बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि अब तक नौ पंचायतों की जांच की जा चुकी है और एक दिन में तीन पंचायतों की जांच करायी जा […]
प्रतिनिधि, पाकुडि़याबीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में ऑपरेशन क्लीन प्रोग्राम के तहत जांच दल कमेटी का गठन कर पंचायतों में जांच करायी जा रही है. बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि अब तक नौ पंचायतों की जांच की जा चुकी है और एक दिन में तीन पंचायतों की जांच करायी जा रही है. जिसमें 15-15 सदस्य का तीन टीम बनाया गया है.जांच दल में कौन-कौन से पदाधिकारी हैं शामिल…………..बीडीओ के नेतृत्व में गठित जांच दल में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, बीपीओ, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक शामिल है. जांच दल द्वारा अपूर्ण इंदिरा आवास को पूर्ण कराने, जिस लाभुक को इंदिरा आवास का पहला किस्त नहीं मिला है उसका कारण खोजने, जिस लाभुक का दूसरा किस्त नहीं मिला है उसके घर का फोटो के साथ लाभुक द्वितीय किस्त की अनुशंसा करने, पूर्ण इंदिरा आवास के लाभुकों के साथ फोटो खिंचवा कर पूर्ण करने के लिए अनुशंसा करने, वित्तीय वर्ष 2014-15, 2015-16 के इंदिरा आवास लाभुकों का आधार कार्ड, बैंक खाता तथा जॉब कार्ड संख्या संग्रह करने, मनरेगा के लंबित योजनाओं को पूर्ण कराने, नयी योजनाओं के प्लॉट का फोटो करने, मनरेगा का प्रचार-प्रसार कर पलायन रोकने, मजदूर समूह का निर्माण करने, जीसीसी योजनाओं को पूर्ण करने, 13वें वित्त योजनाओं का सघन जांच करने, आंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केंद्र तथा स्कूल क ी जांच करने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि जांच प्रतिवेदन आने के उपरांत वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




