460 बच्चों के बीच बांटी गयी छात्रवृत्ति

पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषपूजा में गुरुवार को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ पंडित एवं ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव द्वारा 460 छात्र छात्राओं के बीच एक लाख 10 हजार 340 रुपये का वितरण किया गया. प्राचार्य श्री पंडित ने बताया कि वर्ग प्रथम […]
पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषपूजा में गुरुवार को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ पंडित एवं ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव द्वारा 460 छात्र छात्राओं के बीच एक लाख 10 हजार 340 रुपये का वितरण किया गया.
प्राचार्य श्री पंडित ने बताया कि वर्ग प्रथम से चतुर्थ के 307 छात्र छात्राओं के बीच 180 रुपये, वर्ग पंचम से षष्ठ तक के 153 छात्र छात्राओं के बीच प्रति छात्र 360 रुपया वितरण किया गया है. मौके पर शिक्षिका मृणालिनी घोष, फुल कुमारी, सनोती मरांडी, रानी किस्कू, फिरोज अहमद, कृष्ण कमल आर्य आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




