ओके::आदिवासी छात्रावास में व्याप्त समस्याओं के निदान को लेकर हुई बैठक

Updated at : 12 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::आदिवासी छात्रावास में व्याप्त समस्याओं के निदान को लेकर हुई बैठक

-डीसी व विधायक ने समस्याओं के समाधान को लेकर किया विमर्श-बैठक में छात्रों का एक शिष्टमंडल भी हुआ शामिल-सर्वप्रथम शौचालय व पेयजल की समस्या दूर की जायेगीफोटो संख्या 3- छात्रावास के छात्रों के साथ बैठक करते डीसी व विधायक.फोटो संख्या 4- मौजूद छात्रावास के छात्रप्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में मंगलवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास […]

विज्ञापन

-डीसी व विधायक ने समस्याओं के समाधान को लेकर किया विमर्श-बैठक में छात्रों का एक शिष्टमंडल भी हुआ शामिल-सर्वप्रथम शौचालय व पेयजल की समस्या दूर की जायेगीफोटो संख्या 3- छात्रावास के छात्रों के साथ बैठक करते डीसी व विधायक.फोटो संख्या 4- मौजूद छात्रावास के छात्रप्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में मंगलवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर बैठक की गयी. इस मौके पर उपायुक्त सुलसे बखला, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू मौजूद थे. बैठक में आंदोलन कर रहे छात्रों का एक शिष्टमंडल भी उपस्थित था. इस दौरान सभी आदिवासी बालक व बालिका कल्याण छात्रावास में सर्वप्रथम शौचालय व पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया. वहीं विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कल्याण मंत्री लोइस मरांडी से वार्ता कर रसोई, बेड सहित अन्य सभी समस्याओं को दूर करने की बात बतायी. मौके पर छात्र नेता मार्क्स बास्की, विजय टुडू, बिहारी हांसदा, प्रेमलता मुर्मू, प्रेम सोरेन, बाणेश्वर सोरेन, होपना हेंब्रम, निर्मल मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola