नवंबर तक सुधारें सड़कों की हालत

Published at :08 Sep 2013 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
नवंबर तक सुधारें सड़कों की हालत

पाकुड़ : ग्रामीण कार्य मंत्री साइमन मरांडी ने शनिवार को विभागीय अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें विभाग के प्रधान सचिव के अलावा अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता, अभियंता प्रमुख एवं राज्य के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता ने हिस्सा लिया. मंत्री श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राज्य संपोषित योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु […]

विज्ञापन

पाकुड़ : ग्रामीण कार्य मंत्री साइमन मरांडी ने शनिवार को विभागीय अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें विभाग के प्रधान सचिव के अलावा अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता, अभियंता प्रमुख एवं राज्य के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता ने हिस्सा लिया.

मंत्री श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राज्य संपोषित योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना आदि की जिलावार प्रगति की समीक्षा की. आप्त सचिव गौरी शंकर मिंज ने दूरभाष पर बताया कि मंत्री श्री मरांडी ने डिवीजन जिलावार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है.

श्री मरांडी ने 15 नवंबर तक सड़कों के हालत बदलने का निर्देश दिया है. बताया गया कि योजना का प्राक्कलन घर बैठे नहीं वरन स्थल पर जाकर पूरी तहकीकात के बाद बनाने के आदेश दिये गये हैं. साथ ही अभियंताओं को सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर उनके खिलाफ जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola