ओके ::::: बंदी में विधि व्यवस्था को लेकर 18 स्थानों पदाधिकारी होंगे तैनात

पाकुड़ . आगामी चार मई को आयोजित झारखंड बंद के दौरान विधि, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिले के 18 स्थानों सहित संबंधित थानों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की सदलबल तैनाती की गयी है. डीसी सुलसे बखला एवं एसपी अनूप बिरथरे ने संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की […]
पाकुड़ . आगामी चार मई को आयोजित झारखंड बंद के दौरान विधि, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिले के 18 स्थानों सहित संबंधित थानों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की सदलबल तैनाती की गयी है. डीसी सुलसे बखला एवं एसपी अनूप बिरथरे ने संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की है. बंद को लेकर नगर थाना, जेल कैंप में एक-एक वाटर टैंकर स्टैंडवाय रखने के निर्देश नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है.यहां पदाधिकारी रहेंगे तैनातचार मई को आयोजित झारखंड बंद के दौरान विधि, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बहाल रखने तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी से निबटने के लिए पैनम लिंक रोड, बीडीओ कार्यालय, सिद्धो कान्हू पार्क, आंबेडकर चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन, मुफस्सिल थाना, सोनाजोड़ी, हिरणपुर सुभाषचौक, लिट्टीपाड़ा चौक, करयोडीह, अमड़ापाड़ा चौक, शहरग्राम, महेशपुर बाजार, जेल कैंप, पाकुडि़या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की सदलबल तैनाती की गयी है. उक्त स्थानों के अलावे सभी थाना एवं जिला नियंत्रण कक्ष में भी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सदलबल तैनात किये गये हैं. बंद को लेकर शहर के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र में विशेष गश्ती के निर्देश डीसी व एसपी द्वारा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




