हादसे में एक की मौत

तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़–नीमगाछी आरइओ पथ पर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाबूपुर निवासी कमला महतो (50) के रूप में की गयी है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी अजय राम व राजमहल थाना के एएसआइ आशुतोष महतो घटनास्थल […]
तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़–नीमगाछी आरइओ पथ पर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाबूपुर निवासी कमला महतो (50) के रूप में की गयी है.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी अजय राम व राजमहल थाना के एएसआइ आशुतोष महतो घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएअस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पांच घंटे तक पड़ा रहा शव
घटना सुबह नौ बजे हुई, इसके बाद वाहन चालक फरार हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक पुलिस को शव उठाने नहीं दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे शव को घटनास्थल से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर, मृतक के पत्नी गीता देवी, बहन बनुआ देवी का रो–रोकर बूरा हाल है. मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्री है. घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




