कोल ब्लॉक में लगी आग की जांच करने पहली बार पहुंचा प्रशासन

Updated at : 01 May 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोल ब्लॉक में लगी आग की जांच करने पहली बार पहुंचा प्रशासन

कोयला खदान में नौ एवं डंप एरिया में सात स्थानों पर लगी है आग अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में लगी आग का मुआयना करने गुरुवार को डीसी सुलसे बाखला पहुंचे. डीसी के साथ एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, सहायक खनन पदाधिकारी चिंतामणि महतो एवं बीडीओ अनिल यादव भी थे. डीसी ने पचुवाड़ा […]

विज्ञापन
कोयला खदान में नौ एवं डंप एरिया में सात स्थानों पर लगी है आग
अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में लगी आग का मुआयना करने गुरुवार को डीसी सुलसे बाखला पहुंचे. डीसी के साथ एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, सहायक खनन पदाधिकारी चिंतामणि महतो एवं बीडीओ अनिल यादव भी थे. डीसी ने पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक उत्खनन क्षेत्र के नौ तथा डंप एरिया के सात स्थानों पर लगी आग का मुआयना किया.
डीसी ने खदान की सुरक्षा में लगे गार्डो से भी लगी आग व इसे बुझाने को लेकर की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. कोयला खदान का मुआयना करने के बाद डीसी श्री बाखला ने मीडिया कर्मियों को बताया कि आग को बुझाने का काम शीघ्र किया जायेगा. जिला प्रशासन एवं पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड दोनों मिलकर आग को बुझाने का काम करेगी. आग से आसपास के गांवों के भी प्रभावित होने की संभावना है. इस पर तुरंत काबू पाने का काम किया जायेगा.
पीएसपीसीएल के अध्यक्ष को भेजा गया था संयुक्त पत्र : डीसी श्री बाखला ने बताया कि अमड़ापाड़ा स्थित पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में लगी आग को बुझाने को लेकर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को बीते 22 अप्रैल को पत्र भेजा गया है.
कोल ब्लॉक की सुरक्षा की जिम्मेवारी पीएसपीसीएल की है. पीएसपीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को खदान की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं किये जाने को लेकर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है. आग लगने की वजह से खदान के किनारे स्थित तालझारी आदि गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola