सीडीपीओ ने पोलियो अभियान के सफलता की जानकारी ली

Updated at : 30 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीडीपीओ ने पोलियो अभियान के सफलता की जानकारी ली

फोटो संख्या 11 – बैठक करती सीडीपीओ.फोटो संख्या 12 – मौजूद सेविकाएं.प्रतिनिधि, पाकुड़ बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ खादिजा फरजाना ने गुरुवार को बैठक की. जिसमें सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने हिस्सा लिया. बैठक में पल्स पोलियो अभियान की सफलता की जानकारी सेविकाओं से ली गयी. सीडीपीओ ने शून्य से पांच […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 11 – बैठक करती सीडीपीओ.फोटो संख्या 12 – मौजूद सेविकाएं.प्रतिनिधि, पाकुड़ बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ खादिजा फरजाना ने गुरुवार को बैठक की. जिसमें सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने हिस्सा लिया. बैठक में पल्स पोलियो अभियान की सफलता की जानकारी सेविकाओं से ली गयी. सीडीपीओ ने शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ग्रोथ चार्ट की जानकारी दी. मौजूद सेविकाओं को बच्चांे का वजन जांच करने, नियमित आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने, पोषाहार का वितरण नियमित करने, निर्धारित समय तक आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहने, लक्ष्मी लाडली योजना का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल करने आदि का निर्देश दिया गया. मौजूद सेविकाओं से केंद्र के संचालन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर उसकी सूचना तुरंत देने के भी आदेश दिये गये. मौजूद सुपरवाइजरों को आंगनबाड़ी केंद्रों का अनुश्रवण करने तथा प्रतिवेदन समय पर जमा करने का भी आदेश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola