आग का दायरा देख जतायी चिंता

Updated at : 29 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
आग का दायरा देख जतायी चिंता

अमड़ापाड़ा : पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक कोयला खदान में लगी आग का सर्वे करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम पहुंची. टीम के सुब्रतो चक्रवर्ती ने स्थानीय विधायक डॉ अनिल कुमार के साथ कोयला खदान में लगी आग का निरीक्षण किया. श्री चक्रवर्ती ने कोयला में लगी आग को देखकर उसे बुझाने […]

विज्ञापन
अमड़ापाड़ा : पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक कोयला खदान में लगी आग का सर्वे करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम पहुंची. टीम के सुब्रतो चक्रवर्ती ने स्थानीय विधायक डॉ अनिल कुमार के साथ कोयला खदान में लगी आग का निरीक्षण किया. श्री चक्रवर्ती ने कोयला में लगी आग को देखकर उसे बुझाने की चिंता जाहिर की.
उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट प्रशासन एवं पीएसपीसीएल को भेजी जायेगी. मौके पर मौजूद विधायक डॉ अनिल मुमरू ने श्री चक्रवर्ती को पचुवाड़ा सेन्ट्रल कोल ब्लॉक के प्रभावित रैयतों की स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व बिजली आदि की समस्याओं से बारी बारी अवगत कराया. वहीं डॉ अनिल मुमरू ने पचुवाड़ा विद्यालय, अस्पताल, पानी टंकी, बिजली, रोजगार से वंचित ग्रामीणों की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर मौजूद श्री चक्रवर्ती ने इन सारी समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर पीएसपीसीएल को भेजने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola