सड़क दुघर्टना में एक की मौत

महेशपुर . प्रखंड के डुमरघाटी से नारायणगढ़ जाने वाली सड़क पर एक पुल के निकट मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 बी-6438 के पलट जाने से उस पर सवार 33 वर्षीय विजय राय की घटना स्थल पर मौत हो गयी. मृतक हिरणपुर प्रखंड के तोराई का रहने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहंंुची […]
महेशपुर . प्रखंड के डुमरघाटी से नारायणगढ़ जाने वाली सड़क पर एक पुल के निकट मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 बी-6438 के पलट जाने से उस पर सवार 33 वर्षीय विजय राय की घटना स्थल पर मौत हो गयी. मृतक हिरणपुर प्रखंड के तोराई का रहने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहंंुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मिली जानकारी के मुताबिक विजय राय अपनी साली की शादी में मांदरडांगा आया था. शादी कार्यक्रम के बाद वह सामान लेने डुमरघाटी बाजार मोटरसाइकिल से आया था और वापस लौटने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल पलट गयी. घटना बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




