छह माह लग सकता है पचुवाड़ा सेन्ट्रल कोल ब्लॉक चालू होने में

संवाददाता, पाकुड़जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बंद पड़े पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक को चालू होने में छह महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है. बुधवार को डीसी एवं एसपी से मिलने पहंुचे पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलोपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के साहा ने प्रभात खबर से कही. श्री साहा ने बताया कि […]
संवाददाता, पाकुड़जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बंद पड़े पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक को चालू होने में छह महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है. बुधवार को डीसी एवं एसपी से मिलने पहंुचे पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलोपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के साहा ने प्रभात खबर से कही. श्री साहा ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हमें पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कर्मियों की सूची का सत्यापन, कोयला खदान की स्थिति, सीएसआर पोलिसी का किये गये अनुपालन आदि से संबंधित सर्वे करने की जिम्मेवारी दी है. उन्होंने बताया कि तीन माह के अंदर केंद्र सरकार कागजात मुहैया करायेगी और उसके बाद उत्खनन के लिए ग्लोबल टेंडर किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कोयला खदान में कार्यरत कर्मियों की सूची हमें मुहैया करायी गयी है. श्री साहा ने कहा कि सर्वे के दौरान बीते दिनों उत्खनन क्षेत्र के ग्रामीणों, रैयतों को सीएसआर पॉलिसी के तहत दी गयी सुविधाओं का अध्ययन किया जायेगा और रिपोर्ट पीएसपीसीएल को समर्पित किये जायेंगे. पूछे गये सवाल पर श्री साहा ने बताया कि उत्खनन के लिए ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया में 6 माह तक का समय लग सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि ग्लोबल टेंडर के बाद सारी आहर्ता पूरी होने के बाद ही उत्खनन कार्य चालू होंगे. श्री साहा के साथ डिपुटी जेनरल ए आचार्य भी थे.—————————फोटो संख्या 19 – एक्सक्युटीव डायरेक्टर आरके साहा.पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलोपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड करेगा कर्मियों की सूची का सत्यापन व सीएसआर पालिसी के तहत किये गये कार्यों का सर्वे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




