टीम भावना से करें काम : टोप्पो

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी फिदेलिस टोप्पो ने की. इसमें 15 से 17 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय पोलियो अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ रेवंत कुमार ने पोलियो अभियान के तहत किये जाने […]
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी फिदेलिस टोप्पो ने की. इसमें 15 से 17 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय पोलियो अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ रेवंत कुमार ने पोलियो अभियान के तहत किये जाने वाले कार्य व अब तक प्राप्त लक्ष्य की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी. वहीं सिविल सजर्न डॉ धन हेंब्रम ने आंगनबाड़ी केंद्रों, सहायिका व सहिया के माध्यम से पोलियो अभियान को सफल बनाने के बारे में बताया. डीसी श्री टोप्पो ने कहा कि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेना होगा.
इसको शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कर्मियों व अधिकारियों को टीम भावना से काम करना होगा. इसको सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, मौलवी, शिक्षकों, राशन डीलर, सहिया, सेविका आदि की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




