युवाओं को सिखाया गया आपदा से निबटने के गुर

Updated at : 18 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को सिखाया गया आपदा से निबटने के गुर

फोटो संख्या 1 – दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का उद्घाटन करते अतिथि.फोटो संख्या 2 – प्रशिक्षण में भाग लेते युवक.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के बैंक कॉलोनी स्थित सत्य साई केंद्र में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन आपदा प्रबंधन के कनवेंर त्याग रंजन एवं राज्याध्यक्ष अनिल मारवाह ने किया. उद्घाटन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 1 – दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का उद्घाटन करते अतिथि.फोटो संख्या 2 – प्रशिक्षण में भाग लेते युवक.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के बैंक कॉलोनी स्थित सत्य साई केंद्र में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन आपदा प्रबंधन के कनवेंर त्याग रंजन एवं राज्याध्यक्ष अनिल मारवाह ने किया. उद्घाटन के पूर्व सत्य साई केंद्र में झंडोत्तोलन किया गया. प्रशिक्षण के पहले दिन आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के कनवेंर त्याग रंजन ने आपदा से निबटने की जानकारी युवकों को दी. युवकों को बाढ़, तूफान, सुनामी, भुकंप आदि में फंसे लोगों को बचाने को लेकर किये जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया. त्याग रंजन ने कहा कि आपदा किसी को कहकर नहीं आता. आपदा में फंसे लोगों को बचाना सबसे बड़ा धर्म है. युवकों से किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों को बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने की अपील की. कार्यशाला में युवकों को यूएस शर्मा, अमरेंद्र सिंह, आरोती आदि द्वारा भी आपदा से निबटने के उपायों को बताया. इस अवसर पर सत्य साई संगठन के जिलाध्यक्ष असीम चंद्र पांडेय, प्रो अमरेंद्र सिंह, मनोज घोष, अनिरुद्ध ठाकुर, पंकज दफादार, शिबू दुबे, हरिगोविंद दुबे आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola