लकड़ापहाड़ी सड़क टोला में पेयजल समस्या से लोग परेशान

Updated at : 17 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लकड़ापहाड़ी सड़क टोला में पेयजल समस्या से लोग परेशान

प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड मुख्यालय के दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित लकड़ापहाड़ी सड़क टोला के ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान हैं. गांव में दो चापानल हैं. जलस्तर गिर जाने से पानी कम निकलता है. ग्रामीण मनोहर मुर्मू, फुुलमुनी मुर्मू, हेमंती हेंब्रम आदि ने बताया कि चापानल से सही तरीके से पानी नहीं निकलने के कारण घंटों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड मुख्यालय के दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित लकड़ापहाड़ी सड़क टोला के ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान हैं. गांव में दो चापानल हैं. जलस्तर गिर जाने से पानी कम निकलता है. ग्रामीण मनोहर मुर्मू, फुुलमुनी मुर्मू, हेमंती हेंब्रम आदि ने बताया कि चापानल से सही तरीके से पानी नहीं निकलने के कारण घंटों पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता से चापानल को ठीक कराने की मांग की है. कनीय अभियंता नवीन सिंह ने बताया कि शीघ्र चापाकल में पाइप जोड़ा जायेगा ताकि पानी लोगों को मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola