जांच करने कोल ब्लॉक पहुंचे पीएसपीसीएल के अधिकारी

पाकुड़. कोयला खदान में लगी है आग आग को जल्द बुझा लिया जायेगा : मान पाकुड़ : जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में लगी आग की जांच करने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी बुधवार को पहुंचे. पीएसपीसीएल के मुख्य अभियंता करनाल सिंह मान, विजिलेंस एसपी महेंद्र सिंह तेजी सहित […]
पाकुड़. कोयला खदान में लगी है आग
आग को जल्द बुझा लिया जायेगा : मान
पाकुड़ : जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में लगी आग की जांच करने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी बुधवार को पहुंचे. पीएसपीसीएल के मुख्य अभियंता करनाल सिंह मान, विजिलेंस एसपी महेंद्र सिंह तेजी सहित टीम में शामिल अधिकारियों ने कोल ब्लॉक का मुआयना किया. अधिकारियों की टीम ने खदान में लगी आग से हुए नुकसान व आग को बुझाने को लेकर की जाने वाली कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श की.
सहयोग की अपील : मुख्य अभियंता श्री मान ने बंगाल एवं पैनम कोल परियोजना के अधिकारियों से भी लगी आग को बुझाने में सहयोग की अपील की. बंगाल एम्टा के जेम्स मुमरू ने लगी आग को बुझाने को लेकर अपने स्तर से की गयी कार्रवाई की जानकारी दी.
जांच के बाद पाकुड़ में पीएसपीसीएल के मुख्य अभियंता श्री मान ने मीडिया को बताया कि हमारा पहला मकसद खदान में लगी आग पर नियंत्रण पाना है. कोयला खदान बंद रहने के कारण पंजाब इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड को बिजली उत्पादन में भी परेशानी उठानी पड़ेगी. हमारे पास अभी 25 दिनों का कोयला स्टॉक है. श्री मान ने बताया कि रेलवे साइडिंग एवं खदान साइडिंग में उत्खनन कर रखे गये कोयले को हटाने का काम भी किया जायेगा.
सभी का जीतेंगे विश्वास
श्री मान ने कहा कि रैयतों, ट्रांसपोर्टरों एवं खदान में पूर्व से काम कर रहे मजदूरों व कर्मियों का विश्वास जीतने के बाद ही कोयला उत्खनन का काम किया जायेगा. पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि कोयला खदान में काम कब चालू किया जायेगा यह कहना अभी संभव नहीं है.
यहां उल्लेखनीय है कि पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में आग लगने के मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. एसडीओ द्वारा खदान में लगी आग को बुझाने का निर्देश बंगाल एम्टा के अधिकारियों को दिया था. बंगाल एम्टा द्वारा खदान में लगी आग को बुझाने का काम भी शुरू किया गया था. आग बुझाने के बावजूद खदान के कुछ हिस्साें में आज भी आग लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




