बायोमिट्रिक सिस्टम का विरोध

Published at :30 Aug 2013 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
बायोमिट्रिक सिस्टम का विरोध

पाकुड़ : कुमार काली दास मेमोरियल कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ शिशिर सुमन मिश्र ने की. इसमें बायोमिट्रिक प्रणाली लागू करने के निर्णय का विरोध किया गया. संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षक संघ से विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच चर्चा कराने और दिशा निर्देश तय करने की मांग […]

विज्ञापन

पाकुड़ : कुमार काली दास मेमोरियल कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ शिशिर सुमन मिश्र ने की. इसमें बायोमिट्रिक प्रणाली लागू करने के निर्णय का विरोध किया गया. संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षक संघ से विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच चर्चा कराने और दिशा निर्देश तय करने की मांग की.

श्री मिश्र ने बताया कि जब तक शिक्षक संघ विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता नहीं होगी तब तक बायो मैट्रिक प्रणाली को लागू होने नहीं दिया जायेगा. डॉ कृपा शंकर अवस्ती ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को बायोमिट्रिक प्रणाली लागू करने से पहले संघ से राय लेनी चाहिए था. उन्होंने कहा कि खेलकूद कॉपी जांच सहित अन्य कार्यो में शिक्षकों को बाहर जाना पड़ता है.

इस लिए इस सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए संघ से दिशा निर्देश लेने होंगे. मौके पर डॉ जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रसन्नजीत मुखर्जी, उमेश कुमार, कुमार राकेश, फरहत निगार खान, युगल किशोर झा, शिव प्रसाद लोहरा, अजय कुमार दास, श्रीदेव सिंह आदि व्याख्याता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola