डीसी के हस्तक्षेप के बाद प्रगणकों को मिला मानदेय
Updated at : 14 Apr 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : डीसी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को सदर प्रखंड में सामाजिक एवं आर्थिक जाति आधारित जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को सोमवार को बकाया मानदेय का भुगतान किया गया. प्रगणक शहीना खातून, बसंती हेम्ब्रम, असगर अली, फेकारूल शेख आदि समाहरणालय पहुंचे और डीसी से बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की. प्रगणकों द्वारा […]
विज्ञापन
पाकुड़ : डीसी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को सदर प्रखंड में सामाजिक एवं आर्थिक जाति आधारित जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को सोमवार को बकाया मानदेय का भुगतान किया गया.
प्रगणक शहीना खातून, बसंती हेम्ब्रम, असगर अली, फेकारूल शेख आदि समाहरणालय पहुंचे और डीसी से बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की. प्रगणकों द्वारा डीसी को लिखित शिकायत भी की.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी केके दास ने प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनीता किस्कू, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार साह एवं जनगणना कार्य कराने वाले स्वयं सेवी संस्था जुड़वा दा बुद्धा के प्रतिनिधि को बुलाया. प्रगणकों की मौजूदगी में ही बकाया मानदेय का भुगतान तुरंत करने का निर्देश डीसी ने दिया. डीसी के निर्देश पर प्रगणकों को चार चार हजार रुपये मानदेय दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




