तीन के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज

पाकुड़ . नगर थाने में विद्युत चोरी को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता ज्ञानचंद्र की लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 161/15 विद्युत अधिनिमय की धारा 135 के तहत जितेंद्र कुमार लखमानी, रामेश्वर प्रसाद एवं रतन कुमार दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. अभियंता ज्ञानचंद ने शिकायत […]
पाकुड़ . नगर थाने में विद्युत चोरी को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता ज्ञानचंद्र की लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 161/15 विद्युत अधिनिमय की धारा 135 के तहत जितेंद्र कुमार लखमानी, रामेश्वर प्रसाद एवं रतन कुमार दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. अभियंता ज्ञानचंद ने शिकायत में उल्लेख किया है कि इन लोगों का बकाया रहने के कारण विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया था. बावजूद वे चोरी कर विद्युत का उपयोग कर रहे थे, जिससे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को 48 हजार 284 रुपये का आर्थिक नुकसान पहंुचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




