डीसी के हस्तक्षेप के बाद प्रगणकों को मिला बकाया मानदेय

Updated at : 13 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी के हस्तक्षेप के बाद प्रगणकों को मिला बकाया मानदेय

प्रतिनिधि, पाकुड़डीसी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को सदर प्रखंड में सामाजिक एवं आर्थिक जाति आधारित जनगणना कार्य मंे लगे प्रगणकों को सोमवार को बकाया मानदेय का भुगतान किया गया. प्रगणक शहीना खातून, बसंती हेम्ब्रम, असगर अली, फेकारूल शेख आदि समाहरणालय पहुंचे और डीसी से बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की. प्रगणकों द्वारा डीसी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़डीसी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को सदर प्रखंड में सामाजिक एवं आर्थिक जाति आधारित जनगणना कार्य मंे लगे प्रगणकों को सोमवार को बकाया मानदेय का भुगतान किया गया. प्रगणक शहीना खातून, बसंती हेम्ब्रम, असगर अली, फेकारूल शेख आदि समाहरणालय पहुंचे और डीसी से बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की. प्रगणकों द्वारा डीसी को लिखित शिकायत भी की. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी केके दास ने प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनीता किस्कू, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार साह एवं जनगणना कार्य कराने वाले स्वयं सेवी संस्था जुड़वा दा बुद्धा के प्रतिनिधि को बुलाया. प्रगणकों की मौजूदगी में ही बकाया मानदेय का भुगतान तुरंत करने का निर्देश डीसी ने दिया. डीसी के निर्देश पर प्रगणकों को चार चार हजार रुपये मानदेय दिया गया. …………फोटो संख्या 15- बकाया मानदेय भुगतान की मांग करने समाहरणालय पहुंचे प्रगणक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola