महिलाओं का करें सम्मान

Updated at : 12 Apr 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं का करें सम्मान

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान जज ने कहा पाकुड़ : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने की. श्री पांडेय ने कहा कि आज पारिवारिक विवाद बढ़ने की मुख्य […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान जज ने कहा
पाकुड़ : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने की. श्री पांडेय ने कहा कि आज पारिवारिक विवाद बढ़ने की मुख्य वजह पुरुष द्वारा महिलाओं को दोष देने की प्रवृत्ति है. पारिवारिक विवाद को बचाने के लिए हमें महिलाओं का सम्मान करना होगा.
महिलाओं के प्रति आदर का भाव रखने की भी अपील की ताकि परिवार में विखराव न हो. वहीं एसपी श्री बिरथरे ने जिले में महिला प्रताड़ना के खात्मे के लिए सभी थानों के काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने पर बल देते हुए कहा कि जिले के मुफस्सिल, महेशपुर क्षेत्र में ज्यादातर 498 ए के मामले सामने आ रहे हैं. न्यायालय में दायर परिवाद में दिये गये निर्देशों एवं पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला प्रताडना के दर्ज मामलों में कुछ दिनों बाद ही सुलह समझौते के आवेदन दोनों पक्षों द्वारा दिये जाने के कारण अनुसंधान परभी असर पड़ रहा है. इससे बचने के लिए काउंसलिंग बेहतर माध्यम है. मौके पर श्रम कानूनों एवं पारिवारिक विवाद पर रोक लगाने को लेकर बनाये गये कानूनों की जानकारी लोगों को दी गयी. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिफत अहमद, डीडीसी नेसार अहमद, एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज के अलावा न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता आदि थे.
राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद एवं श्रम विभाग से संबंधित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर 113 मामलों का निष्पादन किया गया. साढ़े दस हजार रुपये बकाया राशि की वसूली की गयी. सड़क दुर्घटना के दावाकत्र्ता को पचास हजार रुपये का चेक भी दिया गया. इस दौरान समाजसेवी राजीव रंजन पांडेय ने अपनी मां की स्मृति में जिला मुख्यालय के पांच विद्यालयों को दो दो सेट पंखा भी दिया. लोक अदालत का संचालन प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा ने की.
श्रमिकों में बंटे औजार
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर श्रम एवं जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा औजार व प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एसपी, एसडीओ आदि द्वारा 70 पंजीकृत श्रमिकों के बीच औजार, 25 के बीच साइकिल तथा मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के 15 लाभुकाें के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola