शहरी क्षेत्र के मुहल्लों मंे बनेगा नाली व सडक

Updated at : 11 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के मुहल्लों मंे बनेगा नाली व सडक

फोटो संख्या 13- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष मीता पांडेय.फटो संख्या 14 – बैठक मंे भाग लेते वार्ड पार्षदगण.प्रतिनिधि पाकुड : नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष मीता पांडेय ने की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शिवजी भगत सहित वार्ड पार्षदों ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 13- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष मीता पांडेय.फटो संख्या 14 – बैठक मंे भाग लेते वार्ड पार्षदगण.प्रतिनिधि पाकुड : नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष मीता पांडेय ने की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शिवजी भगत सहित वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. बैठक में नगर विकास विभाग द्वारा भेजी गयी राशि से शहरी क्षेत्र के मुहल्लांे में नाली, सडक का निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एलइडी लाइट का क्रय करने, वाटर ट्रैंकर सहित चेचिस की खरीददारी करने, हस्तांतरिक पाकुड हटिया का सौंदर्यीकरण व साफ सफाई कराने, नगर पंचायत कार्यालय मंे शेड का निर्माण कराने, सिद्धो कान्हु पार्क का सौंदर्यीकरण करने, शहरी क्षेत्र के चौक चौराहे पर स्वच्छता का बोर्ड लगाने आदि बिंदुआंे पर चर्चा की गयी. बैठक में गरमी के मौसम में ड्राइजोन मुहल्लांे मंे पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में वार्ड पार्षद चंदना घोष, सलिमा बीबी, ,द्वुवेंदु मंडल, किरणलाल कापरी, नरेश राउत, संपा साहा, बेला मजूमदार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola