ओके::फ्लैग-ग्रामीणों ने राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाया

Updated at : 11 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-ग्रामीणों ने राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाया

–डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी नेसार अहमद को शिकायत पत्र सौंपाफोटो संख्या 3- समाहरणालय पहुंचे गाढ़ाटोला के ग्रामीण. प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत मंगलापाड़ा गाढ़ाटोला के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर अनाज व केरोसिन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है. इस बाबत ग्रामीण शनिवार को शिकायत करने समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीणों ने डीसी […]

विज्ञापन

–डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी नेसार अहमद को शिकायत पत्र सौंपाफोटो संख्या 3- समाहरणालय पहुंचे गाढ़ाटोला के ग्रामीण. प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत मंगलापाड़ा गाढ़ाटोला के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर अनाज व केरोसिन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है. इस बाबत ग्रामीण शनिवार को शिकायत करने समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीणों ने डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी नेसार अहमद को शिकायत पत्र सौंपा. अपने शिकायत पत्र में ग्रामीण लुखीराम हांसदा, सोम हांसदा, बलराम टुडू, मरांग हांसदा, चरण हांसदा आदि ने उल्लेख किया है कि राशन डीलर युनूस अंसारी द्वारा नियमित अनाज व केरोसिन का वितरण नहीं किया जाता है. शिकायत के मुताबिक साल में दो से तीन बार राशन व केरोसिन दिया जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि जब अनाज व केरोसिन की मांग राशन डीलर से की जाती है तो राशन डीलर कहता है कि अधिकारियों से अभी आदेश नहीं मिला है. डीडीसी ने ग्रामीणों से मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उसके बाद ग्रामीण समाहरणालय से घर लौटे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola