मानव तस्करी पर पुलिस रख रही पैनी नजर

Updated at : 11 Apr 2015 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करी पर पुलिस रख रही पैनी नजर

पाकुड़ : गुपचुप तरीके हो रहे मानव व्यापार पर न केवल रोक लगायी जायेगी वरन इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भी चलाया जायेगा. इस पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिला समाज कल्याण, प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जायेगा. यह बातें एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार […]

विज्ञापन

पाकुड़ : गुपचुप तरीके हो रहे मानव व्यापार पर न केवल रोक लगायी जायेगी वरन इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भी चलाया जायेगा. इस पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिला समाज कल्याण, प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जायेगा. यह बातें एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही.

एसपी श्री बिरथरे ने बताया कि बीते गुरुवार को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में मानव व्यापार में शामिल आरोपी गोड़िया पहाड़िया से पूछताछ के दौरान इस गोरखधंधे में शामिल गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि बरामद किये गये नाबालिग दो लड़कियों एवं तीन पहाड़िया लड़कों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

चोरी : महेशपुर : प्रखंड हटियापाड़ा स्थित सूर्य पाल के सोने की दुकान में हुई चोरी को लेकर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola