जिदातो की रानी बनीं जिला टॉपर

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषितपाकुड़ : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में जिदातो बालिका उच्च विद्यालय की छात्र रानी कुमार भगत ने सर्वाधिक 431 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. नि:शक्त पिता दिलीप भगत की पुत्री रानी शुरू से ही अपने विद्यालय में अन्य छात्राओं से मेधावी थी. धनबाद में आयोजित साइंस प्रदर्शनी […]
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषित
पाकुड़ : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में जिदातो बालिका उच्च विद्यालय की छात्र रानी कुमार भगत ने सर्वाधिक 431 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. नि:शक्त पिता दिलीप भगत की पुत्री रानी शुरू से ही अपने विद्यालय में अन्य छात्राओं से मेधावी थी.
धनबाद में आयोजित साइंस प्रदर्शनी में रानी ने बेहतर स्थान रानी ने प्राप्त किया था और इसी वजह से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उन्हें छात्रवृत्ति भी मुहैया करायी गयी. मैट्रिक की परीक्षा में जिले की टॉपर रानी आगे की पढ़ाई साइंस विषय से कर आइएएस बनना चाहती है.
अपनी उपलब्धी का श्रेय रानी ने विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि मां प्रभा देवी द्वारा शुरू से ही बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाता रहा है. रानी ने बताया कि वह आइएएस इसलिए बनना चाहती है कि जरूरतमंदों को उनका वाजिब हक मिल सके तथा वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




