ओके::ग्राम संकीर्तन कर लोगों से भागवत कथा में जुटने की अपील

प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के रवींद्र चौक में पांच अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन होगा. इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने रविवार को प्रखंड के कई गांवों में संकीर्तन के साथ भ्रमण किया और ग्रामीणों को यज्ञ में शामिल होने की अपील की. कमेटी के अर्जुन पंडित, सहदेव साहा, ध्रुवज्योति भगत आदि ने मिल […]
प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के रवींद्र चौक में पांच अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन होगा. इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने रविवार को प्रखंड के कई गांवों में संकीर्तन के साथ भ्रमण किया और ग्रामीणों को यज्ञ में शामिल होने की अपील की. कमेटी के अर्जुन पंडित, सहदेव साहा, ध्रुवज्योति भगत आदि ने मिल कर कीर्तन मंडली के साथ प्रखंड के बागशीशा, डांगापाड़ा, गोपालपुर, मोहनपुर, तोड़ाई आदि गांवों का भ्रमण किया. इस संबंध में कमेटी के संयोजक दीपक साहा ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन आगामी पांच से 11 अप्रैल तक होगी. जिसमें कथावाचक वृंदावन के स्वामी श्री मधुसुदनाचार्य जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अमृतपान कराया जायेगा. कथा के पूर्व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली जायेगी.————————————-फोटो संख्या 17- ग्राम संकीर्तन करते सदस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




