रामनवमी आज, तैयारी पूूरी

पाकुड़ : जिले में रामनवमी की तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गयी. जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में रंग रोगन सहित साफ-सफाई का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया गया. रामनवमी पर्व को लेकर जिले के दर्जनों मंदिरों में भजन कीर्तन की तैयारी भी जोर-शोर से की जा […]
पाकुड़ : जिले में रामनवमी की तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गयी. जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में रंग रोगन सहित साफ-सफाई का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया गया. रामनवमी पर्व को लेकर जिले के दर्जनों मंदिरों में भजन कीर्तन की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है.
भजन कीर्तन को लेकर रेलवे स्टेशन, भगतपाड़ा, राजापाड़ा आदि कई बजरंगबली मंदिर प्रांगण में पंडाल का भी निर्माण कार्य कराया गया है. पर्व को लेकर शुक्रवार को महावीरी झंडा, कच्चा बांस के अलावे पूजन सामग्रियों की भी खरीददारी श्रद्धालुओं द्वारा की गयी. वहीं रेलवे कॉलोनी, महेशपुर, अमड़ापाड़ा आदि स्थानों में अखाड़ा निकाले जाने की तैयारी भी की जा रही है. जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




