ओके... लड़कियों को भी दे शिक्षा:प्रमुख

फोटो संख्या 3- कार्यशाला का उद्घाटन करते बीइइओ.फोटो संख्या 4- मौजूद अभिभावक व बच्चे.प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के गडबाड़ी संकुल संसाधन केंद्र प्रांगण में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उन्नमुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन प्रमुख अग्नेश मुर्मू एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पुंडेरी बाई, भरत कुमार ने संयुक्त रूप […]
फोटो संख्या 3- कार्यशाला का उद्घाटन करते बीइइओ.फोटो संख्या 4- मौजूद अभिभावक व बच्चे.प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के गडबाड़ी संकुल संसाधन केंद्र प्रांगण में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उन्नमुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन प्रमुख अग्नेश मुर्मू एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पुंडेरी बाई, भरत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दी गयी. छात्राओं को समानता का अधिकार, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि के बारे में बताया गया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा मौजूद छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा उसके निदान के बारे में बताया गया. प्रमुख श्रीमती मुर्मू ने कहा कि छात्राओं को शिक्षित होने से समाज विकसित होगा. उन्होंने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर अनेकों कार्यक्रम चला रही है. आवश्यकता है अभिभावक एवं छात्राओं को जागरूक होकर इसका लाभ उठाने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




