ओके ::: आमसभा कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगायी डीसी से गुहार

Updated at : 26 Mar 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::  आमसभा कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगायी डीसी से गुहार

फोटो संख्या 19- समाहरणालय पहंुचे महेशपुर के ग्रामीण. प्रतिनिधि, पाकुड़ महेशपुर प्रखंड के मवेशी हाट के शुल्क अभिकर्ता समूह चयन को लेकर आमसभा कराने की गुहार लगाने गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीण मुन्नी पहाडि़या, मानिक मुर्मू, चिरंजीत कुमार, सुनील मरांडी, रेखा पहाडि़या व सुशन्ना मुर्मू आदि ने डीसी का ध्यान […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 19- समाहरणालय पहंुचे महेशपुर के ग्रामीण. प्रतिनिधि, पाकुड़ महेशपुर प्रखंड के मवेशी हाट के शुल्क अभिकर्ता समूह चयन को लेकर आमसभा कराने की गुहार लगाने गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीण मुन्नी पहाडि़या, मानिक मुर्मू, चिरंजीत कुमार, सुनील मरांडी, रेखा पहाडि़या व सुशन्ना मुर्मू आदि ने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया कि 18 मार्च को समूह चयन को लेकर महेशपुर मवेशी हाट में आमसभा आयोजित की गयी थी और एक दूसरे ग्रुप द्वारा आमसभा की कार्रवाई के दौरान आवेदन दिया गया था. उस दिन पणन सचिव द्वारा आमसभा स्थगित कर दी गयी थी. शिकायत मंे उल्लेख किया गया है कि 26 मार्च को एसडीओ द्वारा अनुमंडल कार्यालय सभागार में अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक महेशपुर मवेशी हाट के बंदोबस्ती के लिए आमसभा निर्धारित की गयी थी परंतु जब वे आये तो उन्हें आमसभा स्थगित होने की सूचना दी गयी. ग्रामीणों ने डीसी से आमसभा कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola