ओके.... सप्तमी पर खुले दुर्गा मंदिर के पट, उमड़े श्रद्धालु

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय सहित महेशपुर में बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मां कालरात्रि की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों द्वारा करायी गयी. सभी दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जिला मुख्यालय के छोटीअलीगंज […]
प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय सहित महेशपुर में बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मां कालरात्रि की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों द्वारा करायी गयी. सभी दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जिला मुख्यालय के छोटीअलीगंज चैती दुर्गा मंदिर, पाकुड़ राज हाइस्कूल रोड दुर्गा कॉलोनी स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसके उपरांत पुरोहितों द्वारा पुष्पांजलि भी कराया गया. सभी दुर्गा मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. छोटीअलीगंज दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां मेला का भी आयोजन किया गया. सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त किये गये थे. महेशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक काठशल्ला स्थित वेदांत कुटीर आश्रम में प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा शुरू की गयी. बंगला रीति से पुरोहित द्वारा पूजा करायी गयी. बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में स्थापित कलश की भी पूजा की गयी………………………………फोटो संख्या 17- दुर्गा कॉलोनी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.फोटो संख्या 16- छोटीअलीगंज चैती दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कराते पुरोहित.फोटो संख्या 2- महेशपुर वेदांत कुटीर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




