नक्सली डेविड अमड़ापाड़ा से गिरफ्तार
Updated at : 25 Mar 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के अमड़ापाड़ा की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह आमझारी जंगल में छापेमारी कर नक्सली डेविड मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व मोटर साइकिल बरामद किया गया है. एसपी अनूप बिरथरे ने प्रेस वार्ता में बताया कि डेविड पहले […]
विज्ञापन
पाकुड़ : जिले के अमड़ापाड़ा की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह आमझारी जंगल में छापेमारी कर नक्सली डेविड मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व मोटर साइकिल बरामद किया गया है. एसपी अनूप बिरथरे ने प्रेस वार्ता में बताया कि डेविड पहले आर्म्स दस्ता में था. वर्तमान में नक्सली दस्ते को सूचना देने, सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा था. पूछताछ में उसने कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है.
उसने पाकुड़ जिले के अलावा दुमका जिले के गोपीकांदर एवं रामगढ़ में भी कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. उसने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान अमड़ापाड़ा बांसलोई नदी के किनारे बनाये गये चेकपोस्ट से लूटे गये राइफल कांड में भी संलिप्तता स्वीकारी है. डेविड ने बताया है कि लूटी गयी राइफल नक्सली दस्ता का कमांडर विजय उर्फ ताला दा के पास है. डेविड दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के चुनजो गांव का निवासी है. छापेमारी का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




