ओके::हिरणपुर कस्तूरबा में अनियमितता की जांच को पहुंचे पदाधिकारी

-पदाधिकारियों ने विद्यालय में क्रय की गयी सामग्री व भुगतान से संबंधित वाउचर, पंजी आदि की जांच की-जांच के दौरान विद्यालय के लेखापाल के अलावे पूर्व वार्डन से भी पूछताछ की प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड के घाघरजनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अनियमितता की शिकायत मिलने पर मंगलवार को शिक्षा पदाधिकारी जांच को पहुंचे. पदाधिकारियों […]
-पदाधिकारियों ने विद्यालय में क्रय की गयी सामग्री व भुगतान से संबंधित वाउचर, पंजी आदि की जांच की-जांच के दौरान विद्यालय के लेखापाल के अलावे पूर्व वार्डन से भी पूछताछ की प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड के घाघरजनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अनियमितता की शिकायत मिलने पर मंगलवार को शिक्षा पदाधिकारी जांच को पहुंचे. पदाधिकारियों में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अग्नेश सोरेन, सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल अरविंद कुमार, बीपीओ गणेश कुमार मौजूद थे. पदाधिकारियों ने विद्यालय में क्रय की गयी सामग्री तथा किये गये भुगतान से संबंधित वाउचर, पंजी आदि की जांच की. जांच के दौरान विद्यालय के लेखापाल के अलावे पूर्व वार्डन से भी पूछताछ की गयी. मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अग्नेश सोरेन ने बताया कि विद्यालय के लेखापाल के खिलाफ शिकायत मिली थी और इसी की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक को दी जायेगी. ————————————-फोटो संख्या 13- हिरणपुर कस्तूरबा में जांच करते बीइइओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




