ओके::पहले पढ़ाई फिर विदाई कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में मंगलवार को महिला समाख्या सोसाइटी का प्रखंड स्तरीय पहले पढ़ाई फिर विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बीडीओ अनिल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उदघाटन किया. अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि अधिकार व विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है. बताया कि राज्य […]
प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में मंगलवार को महिला समाख्या सोसाइटी का प्रखंड स्तरीय पहले पढ़ाई फिर विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बीडीओ अनिल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उदघाटन किया. अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि अधिकार व विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है. बताया कि राज्य में शैक्षणिक दृष्टि से सर्वाधिक पिछड़ा जिला पाकुड़ है. सबसे कम पढ़ा-लिखा प्रखंड अमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा है. समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने की दिशा में महिला सामाख्या का प्रयास प्रशंसनीय है. कार्यक्रम में जसिंता मिंज, सलोमी नाग, सरोज देवी, जिला समन्वयक रीना साह आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




