ओके... किसानों को सहकारिता से जोड़ने की पहल

पाकुडि़या . पाकुडि़या लैम्पस कार्यालय प्रांगण में प्रबंधन समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को दिया गया. समेकित सहयोग विकास परियोजना द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राणा रमेश सिंह, वीरेंद्र यादव एवं लैम्पस सचिव प्रभात कुमार रजक द्वारा सहकारिता से संबंधित जानकारी दी. प्रशिक्षण में किसानों को सहकारिता से जोड़ने तथा […]
पाकुडि़या . पाकुडि़या लैम्पस कार्यालय प्रांगण में प्रबंधन समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को दिया गया. समेकित सहयोग विकास परियोजना द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राणा रमेश सिंह, वीरेंद्र यादव एवं लैम्पस सचिव प्रभात कुमार रजक द्वारा सहकारिता से संबंधित जानकारी दी. प्रशिक्षण में किसानों को सहकारिता से जोड़ने तथा उन्हें सदस्य बनाने के बारे में बताया गया. श्री राणा ने सदस्यों से अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन कर सहकारिता का लाभ किसानों को समय पर दिलाने की अपील की. मौके पर श्यामसुंदर भगत, मथियस किस्कू, शाहजहां मियां, मनोज हेंब्रम, राजेश्वर भगत, संजय चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




